जापान के नागासाकी में परमाणु हमले की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज हज़ारों लोगों ने प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। वहीं महापौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक संघर्ष दुनिया को फिर से परमाणु युद्ध की ओर धकेल सकते हैं।
नागासाकी शहर 9 अगस्त, 1945 को उस वक्त तबाह हो गया था, जब शहर पर अमरीका ने 10 हज़ार पाउंड का प्लूटोनियम-239 बम गिराया था। इसका उपनाम फैट मैन था। इससे शहर के दो लाख लोगों में से लगभग 27 हज़ार लोग तत्काल मारे गए थे।
1945 के अंत तक तीव्र विकिरण जोखिम से मरने वालों की संख्या लगभग 70 हज़ार तक पहुंच गई थी। नागासाकी का विनाश अमरीकी यूरेनियम-235 बम द्वारा हिरोशिमा को नष्ट करने के तीन दिन बाद हुआ था। 15 अगस्त को जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया।