जून 23, 2025 2:17 अपराह्न

printer

जलवायु परिवर्तन के संकट का सामना कर रहा है विश्‍व, स्थिरता कोई नारा नहीं बल्कि आवश्‍यकता है: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि विश्‍व जलवायु परिवर्तन के संकट का सामना कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि स्थिरता अब कोई नारा नहीं बल्कि यह आवश्‍यकता बन चुकी है। नई दिल्‍ली में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के नेशनल स्‍टूडेंट्स दीक्षांत-2025 को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि विद्यार्थी अपने कौशल से इस उपग्रह के भविष्‍य में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन ला सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय लागत लेखाकार संस्थान ने विश्‍व की सबसे अधिक मजबूत अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय लागत लेखाकार संस्थान देश की प्रगति में एक साझेदार रहा है। यह संस्‍थान केंद्र, राज्‍य सरकार और विभिन्‍न संगठनों के लिए नीति निर्माता देने में मूल्‍यवान सहायता प्रदान करता है। उन्‍होंने कहा कि लेखांकन के अभ्‍यास का उल्‍लेख भारत के इतिहास में मिलता है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि लेखांकन और जवाबदेही गहराई से जुड़े हुए हैं।