जम्मू-कश्मीर में, वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण केंद्र (HEW) योजना के तहत 28 हज़ार से ज़्यादा महिलाओं को सहायता मिली है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण केंद्र जो कि पहल, व्यापक मिशन शक्ति कार्यक्रम का हिस्सा है।
इसका उद्देश्य महिलाओं को कानूनी सहायता, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुँच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार योजना की पहुँच में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमें जम्मू-कश्मीर ने 2023-24 में 24 हज़ार 574 महिलाओं और 2022-23 में 17 हज़ार 110 महिलाओं की सहायता की।
इस बीच, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता के रूप में, 2024-25 में एक लाख 41 लाख से ज़्यादा महिलाओं को लाभ मिला। इस योजना के तहत पात्र माताओं को छह हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे बेहतर मातृ स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित होता है। मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण केंद्र के तहत 100 दिवसीय महिला सशक्तिकरण अभियान शुरू किया है।