मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में कल तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में ठंड की स्थिति बनी हुई है। कश्मीर में तापमान शून्य के करीब है और लद्दाख में कई जगहों पर तापमान शून्य से काफी ऊपर है। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। कश्मीर 21 दिसंबर 2024 से शीतलहर से जूझ रहा है।
Site Admin | जनवरी 9, 2025 10:11 पूर्वाह्न
जम्मू कश्मीर में कल तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान: मौसम विभाग
