संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों पर चर्चा में संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने संघर्ष क्षेत्रों में कार्यरत शांति सैनिकों के सामने आने वाले जोखिमों के बारे में बताया है। उन्होंने शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के मामलों में जवाबदेही पर सशस्त्र समूहों और आतंकवादियों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शांति सैनिकों के खिलाफ अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शांति स्थापना के लिए इससे जुड़े अभियानों को पर्याप्त वित्त और संसाधनों से युक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत, शांति प्रयासों में संयुक्त राष्ट्र संघ का एक मजबूत भागीदार रहा है। भारत ने अब तक 50 से अधिक शांति अभियानों में लगभग तीन लाख सैनिकों को तैनात किया है।
Site Admin | मार्च 25, 2025 1:34 अपराह्न
जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत
