छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वी जंयती पर कल कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भोपाल और इंदौर में षिवाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शोभा यात्रा निकाली गई। देवास जिले में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजन आरती की गई, तत्पश्चात प्रभात फेरी महात्मा गांधी मार्ग से शिवाजी उद्यान, भोपाल चौराहा तक निकाली गई। इसके अलावा गुना में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज हुई हिन्दी फिल्म “छावा“ प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गई है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में यह घोषणा की है।
Site Admin | फ़रवरी 20, 2025 1:20 अपराह्न
छत्रपति शिवाजी महाराज की जंयती पर किया गया कई कार्यक्रमों का आयोजन
