जून 20, 2024 7:38 अपराह्न | Chhattisgarh news

printer

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने छह आरोपियों को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने छह आरोपियों को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। जिनमें से तीन आरोपियों – निखिल चंद्राकर, हेमंत जायसवाल और चंद्रप्रकाश जायसवाल को चौबीस जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि, तीन अन्य आरोपियों – शिवशंकर नाग, संदीप नायक और लक्ष्मीकांत तिवारी को चौदह दिन यानी एक जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।