मई 15, 2024 8:27 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में भालू के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में भालू के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सामहरसिंघा बीट में पदस्थ फोरेस्ट गार्ड की बुजुर्ग मां आज सुबह बोजिया के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। तभी उस पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।