अक्टूबर 14, 2024 8:20 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की तपकरा पुलिस ने एक वाहन से गांजा की तस्करी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की तपकरा पुलिस ने एक वाहन से गांजा की तस्करी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल इक्कीस किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत दो लाख दस हजार रूपए बताई जा रही है।

 

गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है। ये सभी आरोपी ओड़िसा के रहने वाले है और गांजा लेकर जशपुर आ रहे थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला