सितम्बर 15, 2024 8:18 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच परिवहन विभाग के बीच सहमति बनी

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए नये मार्गों पर चलाई जाने वाली यात्री बसों के संचालन के लिए दोनों राज्यों के परिवहन विभाग के बीच सहमति बन गई है। इसे लेकर भोपाल में एक अहम बैठक हुई, जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से चौंतीस नये मार्गों और मध्यप्रदेश से उन्नीस नये मार्गों को जोड़े जाने पर सहमति बनी।