जून 22, 2024 7:17 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत चार जिलों के जिला और सत्र न्यायाधीश तथा आठ अपर जिला और सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही हाईकोर्ट स्थापना के न्यायाधीश का भी तबादला किया गया है। तबादला सूची के अनुसार न्यायाधीश प्रज्ञा पचौरी को दुर्ग, जितेंद्र कुमार को रायगढ़, मोहम्मद रिजवान खान को कोरिया और श्यामलाल नवरतन को बालोद जिले का प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला