मई 25, 2024 8:41 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ में बीजापुर जिले के बस्‍तर संभाग में, 33 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण किया

 

    छत्तीसगढ में बीजापुर जिले के बस्‍तर संभाग में, आज 33 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। इनमें से तीन नक्सली कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे और इन पर 5-5 लाख रुपये का ईनाम था। इन माओवादियों ने जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप-महानिरीक्षक के समक्ष समर्पण किया।

    राज्‍य सरकार की नीति के तहत इन सभी को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।