मार्च 5, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

चौंपियंस ट्रॉफी के सेमिफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत का रांची में मना जश्न

दुबई में खेले गए चौंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमिफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की शानदार जीत का रांची में भी जश्न मना। मैच खत्म होते ही हाथ में तिरंगा लिए शहर के हर हिस्से से समर्थक अलबर्ट एक्का चौक पर जुटे। इनमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। क्रिकेट प्रेमियों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।