मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 17, 2024 5:40 अपराह्न

printer

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर उत्तराखंड के देवी मंदिरों दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इसे महानवमी या रामनवमी भी कहते हैं। महानवमी पर घर-घर में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है। महानवमी पर कन्या पूजन के बाद नवरात्रि व्रत का पारण होता है और इस तरह देवी की विदाई हो जाती है। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रामनवमी सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पांच शताब्दियों के इंतजार के बाद इस रामनवमी को अयोध्या में मनाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रभु का आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। राज्यपाल ने अपने जारी संदेश में कहा कि रामनवमी का शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करुणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों और आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला