श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए 19 भारतीय मछुआरे आज सुबह चेन्नई पहुंच गए। रामनाथपुरम जिले के 21 मछुआरे 17 मार्च को दो नावों पर सवार होकर मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। उनकी नावों ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन किया, जिसके कारण श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद उन्हें जाफना के न्यायालय में पेश किया गया। दोबारा गिरफ्तार किए जाने के कारण एक मछुआरे को एक वर्ष के लिए जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे मछुआरे को छह महीने की सजा हुई। अन्य सभी मछुआरों को सात दिन बाद रिहा करके भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
ये सभी 19 मछुआरे विमान से चेन्नई लाए गए।