सितम्बर 17, 2025 8:56 पूर्वाह्न

printer

चीन से बातचीत के बाद ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक जारी रखने की अनुमति देने का समझौता किया

चीन के साथ महीनों की बातचीत के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को अमरीका में जारी रखने की अनुमति देने वाले एक समझौते की घोषणा की है।

कल व्हाइट हाउस में श्री ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक के संबंध में एक समझौता हुआ है जिसमें कई प्रमुख अमरीकी कंपनियों की रुचि का उल्लेख किया गया है। यह घोषणा बाइट डांस द्वारा टिकटॉक को बेचने या बंद होने की समय सीमा से ठीक एक दिन पहले हुई। हालाँकि बाद में अमरीका ने समय सीमा को 16 दिसंबर तक बढ़ा दिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अमरीका में टिकटॉक का प्रबंधन अमरीकी नेतृत्व वाले एक बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला