चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के अनुशासन और कानून के उल्लंघन के आरोप में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति ने जनरल झांग यूक्सिया और जनरल लियू जेनली के खिलाफ जांच को मंजूरी दे दी है। जनरल झांग सेना की सर्वोच्च कमान केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के शीर्ष उपाध्यक्ष हैं। जनरल लियू जेनली संयुक्त स्टाफ विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं।
Site Admin | जनवरी 24, 2026 9:40 अपराह्न
चीन में दो शीर्ष सैन्य जनरलों के खिलाफ जांच शुरू