चीन ने जापानी समुद्री खाद्य पदार्थों के आयात पर रोक लगा दी है। इससे जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की ताइवान पर की गई टिप्पणी को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस महीने के शुरु में, चीन ने फुकुशिमा में उपचारित रेडियोधर्मी जल रिसाव को लेकर अगस्त 2023 में लगाए गए प्रतिबंध को हटाकर आयात फिर से शुरू किया था। वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कूटनीतिक वार्ता मतभेदों को सुलझाने में विफल रही, क्योंकि तोक्यो ने ताकाइची के उन बयानों को वापस लेने की बीजिंग की मांग को अस्वीकार कर दिया था। बयान में कहा गया था कि ताइवान पर सैन्य हमला जापान के अस्तित्व के लिए खतरा हो सकता है।
बीजिंग ने अपने नागरिकों से जापान की यात्रा या वहाँ अध्ययन करने पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, जबकि तोक्यो ने कहा है कि जापान में जन सुरक्षा स्थिर है। जापान ने चीन में छात्रों के लिए नए सुरक्षा उपायों की घोषणा की है और ताकाइची को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर की गई एक धमकी भरी पोस्ट पर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया हैं। तनाव से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रभावित हो रहा है।