अगस्त 3, 2025 12:37 अपराह्न

printer

चिली: तांबे की खदान के आंशिक रूप से धराशायी हो जाने के कारण मरने वालों की संख्‍या बढ़कर दो हुई

 
 
चिली स्थित अल-टेनिएट तांबे की खदान के आंशिक रूप से धराशायी हो जाने के कारण मरने वालों की संख्‍या बढकर दो हो गई है। बृहस्‍पतिवार को आए भूकंप के कारण विश्‍व की सबसे बडी भूमिगत तांबे की खदान में 900 मीटर से अधिक की गहराई में पांच श्रमिक फंस गए थे। 100 वर्ष पुरानी खदान में खनन का काम रोक दिया गया है।
 
 
बचाव अभियान में लगभग 100 कर्मी शामिल हैं। इस अभियान में अटाकामा रेगिस्तान में 2010 में दो महीने से अधिक समय तक जमीन के भीतर फंसे हुए 33 खनन श्रमिकों को बाहर लाने वाले बचाव कर्मी भी शामिल हैं। 
 
 
चिली विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा तांबा उत्‍पादक देश है। चिली ने 2024 में लगभग 5.3 मिलियन टन तांबे का उत्‍पादन किया था। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला