चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में भारत का कुल निर्यात, माल और सेवाओं को मिलाकर पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.8% बढ़कर 4 खरब 91 अरब 80 करोड़ अमरीकी डॉलर हो गया।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वस्तु निर्यात में 0.62% जबकि आयात में 6.37% की वृद्धि हुई। इस वृद्धि में एक प्रमुख योगदान गैर-पेट्रोलियम निर्यात में लगातार वृद्धि का भी रहा है। वर्ष 2025 के पहले सात महीनों के दौरान 3.92% की वृद्धि दर्ज करते हुए गैर-पेट्रोलियम निर्यात 2 खरब 19 अरब 90 करोड़ डॉलर का रहा।
देश का वस्तु व्यापार घाटा सितंबर महीने की 32 अरब 15 करोड़ डॉलर की तुलना में अक्टूबर महीने में 41 अरब 68 करोड़ डॉलर हो गया। यह मुख्य रूप से सोने और चांदी के आयात में वृद्धि के कारण हुआ। अक्टूबर महीने में सोने के आयात में 199.2% की वृद्धि हुई।
इस बीच वार्षिक आधार पर पिछले महीने वस्तु निर्यात 11.8% की गिरावट के साथ 34 अरब 38 करोड़ डॉलर रहा। इस दौरान वस्तु आयात 16.63% बढ़कर 76 अरब 6 करोड़ डॉलर रहा।