मार्च 11, 2025 6:41 अपराह्न

printer

चम्पावत जिले में महिला समूहों द्वारा बनाए गए हर्बल रंगों की बढ़ रही मांग

चंपावत जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूह, होली के हर्बल रंग बना रही हैं। जिले की परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने बताया कि फल, फूलों और पत्तियों से बनाए गए ये रंग शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

 

चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों पर समूह की महिलाएं राज्य पुष्प बुरांश, हल्दी, गेंदा, पालक और चुकंदर से रंग तैयार कर रही हैं। इन रंगों को स्टॉलों के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से बेचा जा रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इनकी मांग बढ़ रही है।

 

इससे महिला समूहों की आजीविका में भी बढ़ोतरी हो रही है।