चक्रवात मोन्था कमजोर होकर कल रात आंध्र प्रदेश के मछ्लीपट्टणम और कलिंगपट्टणम के बीच, काकीनाडा के दक्षिण में, नरसापुर के पास पहुँचा। इसके और कमज़ोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की आशंका है। आंध्र प्रदेश सरकार चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन बहाल करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने टेलीकॉन्फ्रेंस के ज़रिए स्थिति की समीक्षा कर मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जल्द ही नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।
पुलिस, राजस्व, अग्निशमन, चिकित्सा और आपदा प्रतिक्रिया दल युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सरकार लोगों को भोजन और पेयजल सहित अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है। सड़क, रेल और हवाई सेवाएँ सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं।