मौसम विभाग ने चक्रवात दाना के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाक़ों और ओडिशा में कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी तेज़ वर्षा का अनुमान है। तूफान डाना ओडिशा के उत्तरी हिस्से से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके आज कमजोर होकर दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाने की संभावना है।
Site Admin | अक्टूबर 26, 2024 8:49 पूर्वाह्न
चक्रवात दाना के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाक़ों और ओडिशा में कई हिस्सों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग
