अक्टूबर 29, 2025 9:57 पूर्वाह्न

printer

चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से कोलकाता में बादल छाए

भीषण चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से कोलकाता और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे और कई स्‍थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कल तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

 

कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग ने दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा आसपास के झारग्राम जिले के तटीय इलाकों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

उत्तर बंगाल के मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान है। मछुआरों को कल तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।