मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 7, 2025 9:10 पूर्वाह्न

printer

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने भारतीय वस्तुओं के आयात पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले आलोचना की

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इंस्टीट्यूट-जी.टी.आर.आई. ने भारतीय वस्तुओं के आयात पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले की आलोचना की है। जी.टी.आर.आई. ने इसे केवल दिखावा बताया है और रूस के साथ व्यापार के संबंध में, अपने सहयोगियों और चीन के प्रति वाशिंगटन के चयनात्मक रवैये को उजागर किया है। भारतीय वस्तुओं पर मौजूदा 25% शुल्क के अलावा 25% का अतिरिक्‍त शुल्क लगाने की अमरीका की घोषणा के बाद संस्‍थान ने उसकी आलोचना की है।

 

जी.टी.आर.आई. ने एक बयान में आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि चीन ने रूस से वर्ष 2024 में 62.6 अरब डॉलर मूल्य का तेल आयात किया, जो भारत के 52.7 अरब डॉलर  के तेल आयात से अधिक है। इसके बावजूद, चीन पर किसी भी तरह का दंडात्मक शुल्क नहीं लगाया गया है। संस्थान ने आगे कहा कि अमेरिका ने वर्ष 2024 में रूस से यूरोपीय संघ के 39.1 अरब डॉलर के आयात को भी नजरअंदाज कर दिया है, जिसमें 25.2 अरब डॉलर मूल्य का तेल भी शामिल है। इसमें यह भी खुलासा हुआ कि अमरीका ने स्वयं इसी अवधि में रूस से 3.3 अरब डॉलर की सामरिक सामग्री का आयात किया।