मई 29, 2024 8:01 अपराह्न

printer

गोड्डा में इंडी गठबंधन की स्टार प्रचारक और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज गोड्डा में इंडी गठबंधन की स्टार प्रचारक और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। श्रीमती सोरेन ने जामताड़ा के वेना मैदान में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन सरकार बनने का दावा किया।