गुरू नानक देव की आज पांच सौ 56वीं जयंती है। गुरू परब के नाम से चर्चित गुरू नानक जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। गुरू नानक देव सिख धर्म के दस गुरूओं में पहले गुरू होने के साथ ही सिख धर्म के संस्थापक थे। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष गुरू परब मनाया जाता है। यह सिख धर्म के सबसे पावन त्यौहरों में से एक है। यह दिन गुरु नानक देव जी की समानता, शांति, विनम्रता और मानवता की सेवा के संदेश का स्मरण कराता है। गुरु ग्रंथ साहिब में निहित उनकी शिक्षाएँ दुनिया भर में लाखों लोगों को आज भी प्रेरित कर रही हैं। इस अवसर पर श्रद्धालु कीर्तन और सामुदायिक लंगर में भाग ले रहे हैं।
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर सहित देश भर के गुरुद्वारों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की भी शुभकामनाएं दी हैं।