जनवरी 25, 2025 4:43 अपराह्न

printer

गुमला जिले में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की ओर से उठाये जा रहे हैं कई कदम

गुमला जिले में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई कदम उठाये जा रहे हैं। इस सिलसिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पीवीटीजी बहुल्य गांवों में चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इन गांवों में पेयजल की सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।