अप्रैल 7, 2024 6:07 अपराह्न

printer

गुमला जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र बूथ संख्या 210 का निरीक्षण किया गया

गुमला जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कल बसिया प्रखण्ड क्षेत्र लोहड़ी पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र बूथ संख्या 210 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के मतदाता सूची की जांच की। साथ ही जिले के दिव्यांगों एवं 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को सूची की भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने लोगों से 13 मई को अपने मताधिकार के लिए प्रेरित भी किया ।