रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गीता का संदेश केवल देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह पूरे विश्व का ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि गीता ने हम सभी के जीवन को प्रभावित किया है और गीता के प्रचार-प्रसार में हरियाणा सरकार पूरा सहयोग कर रही है। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन में रक्षा मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी की चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश पांच हजार वर्ष अधिक से पूर्व समस्त मानवता के उत्थान के लिए दिया हुआ ज्ञान है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि किसी को भारत की आत्मा को समझना है तो उसे कुरुक्षेत्र में ढूंढना होगा। उन्होंने कह कि गीता का संदेश लोगों को संबल देता है और निराशा में भी आशा का संचार होता है।
पहलगाम आंतकी हमले का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत शांति के पक्ष में है। लेकिन जिन्होंने हमारे सहिष्णुता को कमजोरी समझा उन्हें गीता के संदेश से प्रेरित भारतीयों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उचित जवाब दिया है।