जून 4, 2024 9:29 अपराह्न

printer

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में दो प्रत्याशियों के बीच झड़प

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लिए बोकारो में बनाये गये मतगणना केन्द्र के बाहर आजसू पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों के बीच झड़प की सूचना प्राप्त हुई है। उग्र कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बोकारो के पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस झड़प में एक दर्जन से अधिक आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला