गाजा में करीब दो महीने से बनी शांति के बाद कल इजरायली हवाई हमलों में 400 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए।
इजरायल और हमास दोनों ने एक-दूसरे पर जनवरी से लागू संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इजरायल के दो उद्देश्य हैं- बंधकों को वापस करना और हमास को हराना।
सैन्य हमले का उद्देश्य गाजा में हमास को शासक शक्ति के रूप में समाप्त करना है, लेकिन ऐसा करने से 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के दौरान पकड़े गए ढाई सौ बंधकों में से 59 की जान जोखिम में पड़ सकती है।
19 जनवरी से शुरू हुए युद्ध विराम के पहले चरण में फिलिस्तीनी कैदियों और इजरायली बंधकों की अदला-बदली हुई थी। दूसरे चरण में शत्रुता का स्थायी समाधान ढूंढना था, लेकिन असहमति के कारण ये पूरी तरह से रुका हुआ है। मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने असहमति दूर करने के लिए अथक प्रयास किया है।
हमास ने इजरायल पर युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हालांकि, इसने आधिकारिक तौर पर पूर्ण पैमाने पर युद्ध की घोषणा नहीं की है और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का आग्रह किया है।