मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2024 5:10 अपराह्न | मौसम

printer

गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिसा, बिहार और झारखण्‍ड में अगले चार दिनो के लिए गर्म हवाओं से लेकर लू तक चलने की संभावना

 

    मौसम विभाग ने गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिसा, बिहार और झारखण्‍ड में अगले चार दिनो के लिए गर्म हवाओं से लेकर लू तक चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। गर्म हवाएं रायलसीमा, आं‍तरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्‍ध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भी चलने का अनुमान हे। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ जायेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में बुधवार से तेज वर्षा की भी संभावना व्‍यक्‍त की गई है। पश्चिमी मध्‍यप्रदेश, विदर्भ और छत्‍तीसगढ में कल तक  गरज के साथ हल्‍की बारिश होने का अनुमान है।