जनवरी 24, 2026 10:25 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस परेड में नई न्याय संहिताओं के कार्यान्वयन की झांकी

गृह मंत्रालय इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में नए न्याय संहिताओं के राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन को प्रदर्शित करने वाली झांकी प्रस्तुत करेगा। झांकी में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्षी अधिनियम के माध्यम से शुरू किए गए परिवर्तनकारी सुधारों को दर्शाया जाएगा।

यह पहली जुलाई 2024 से प्रभावी हुए थे। ये ऐतिहासिक कानून औपनिवेशिक काल के कानूनों का स्थान लेते हैं और दंड-आधारित प्रणाली से न्याय के भारतीय दर्शन की ओर राष्ट्र के बदलाव को दर्शाते हैं। झांकी देश के आधुनिक, प्रौद्योगिकी-आधारित, समयबद्ध और नागरिक-केंद्रित न्याय प्रणाली में परिवर्तन को प्रदर्शित करेगी।