मई 15, 2024 3:31 अपराह्न

printer

ख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने चौथे चरण के तहत झारखंड की चार सीटों पर हुए मतदान की अंतिम रिपोर्ट जारी की

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने चौथे चरण के तहत झारखंड की चार सीटों पर हुए मतदान की अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी।  उन्होंने बताया कि खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम सीट पर छियासठ दशमलव शून्य एक प्रतिशत मतदान हुआ। खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम सीट पर पिछले आम चुनाव की तुलना में अधिक वोट पड़े हैं जबकि पलामू में इस बार तीन प्रतिशत कम मतदान हुआ। इस बार खंूटी में सर्वाधिक उनहतर दशमलव नौ तीन प्रतिशत, सिंहभूम में उनहतर दशमलव तीन दो प्रतिशत, लोहरदगा में छियासठ दशमलव चार पांच प्रतिशत और पलामू में इकसठ दशमलव दो सात प्रतिशत वोट पड़े।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला