अप्रैल 6, 2024 4:01 अपराह्न

printer

खूंटी जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत कल कचहरी मैदान में मतदाता महोत्सव का आयोजन किया गया

खूंटी जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत कल कचहरी मैदान में मतदाता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, अमन कुमार और जिले के वरीय पदाधिकारियों ने किया। वहीं  पतंगबाजी भी की गई। उपायुक्त द्वारा सभी उपस्थित लोगों को मतदान की प्रतिज्ञा दिलाई गई।