मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 20, 2025 1:19 अपराह्न

printer

खिलाड़ियों को प्रदेश में हर संभव सुविधाएं दी जाएंगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जो सुविधाएं दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को भी दी जाएंगी। खेल मंत्रालय द्वारा जो भी खेल नीति तय की जायेगी, उसे राज्य में अमल में लाया जायेगा। मुख्यमंत्री कल जबलपुर के रांझी में 26.80 करोड़ की लागत से बनी राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रदेश में हरसंभव सुविधाएं दी जाएंगी।     

   

एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेष के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 21 फरवरी को उनके बैंक खाते में लैपटॉप की राशि जमा की जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2023-24 की परीक्षा में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में 224 करोड़ रूपये की राशि जमा होगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला