मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2024 4:43 अपराह्न

printer

मत्स्यपालन अनुसंधान संस्थानों द्वारा समुद्री कछुओं को बचाने वाला एक विशेष जाल विकसित किया गया है

 

    मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा है कि देश के मत्स्यपालन अनुसंधान संस्थानों द्वारा समुद्री कछुओं को बचाने वाला एक विशेष जाल विकसित किया गया है, तथा इसकी प्रभावशीलता शीघ्र ही प्रदर्शित की जाएगी।

    कोच्चि में आज मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उनकी यह टिप्पणी अमरीका द्वारा भारतीय झींगा पर लगाए गए प्रतिबंध की पृष्ठभूमि में आई है। यह प्रतिबंध अनियमित मछली पकड़ने की प्रथाओं के कारण लगाया गया है, जिसके कारण समुद्री कछुए जाल में फंसकर घायल हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि देश अमरीका को 40 हजार करोड़ रुपये मूल्य के झींगे निर्यात करता है, जिसमें से 90 प्रतिशत जलीय कृषि झींगे हैं। शेष दस प्रतिशत समुद्र से पकड़ी गई मछलियाँ हैं।

    उन्‍होंने अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में मत्स्य पालन से जुड़े निजी क्षेत्र को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला