केरल विधानसभा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि देश ने एक असाधारण व्यक्ति को खो दिया है, जो एक प्रतिभाशाली अर्थशास्त्री और मृदुभाषी लेकिन दृढ़ देशभक्त थे और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बहुत महत्व देते थे।
उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा उनकी और यूपीए सरकार की कुछ नीतियों से असहमत था, लेकिन संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने के लिए मनमोहन सिंह का रुख सराहनीय है।
विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने मनमोहन सिंह को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों के पैरोकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित अर्थशास्त्री के रूप में याद किया।
उन्होंने वैश्विक मंदी के दौर में भारत को चतुराई से आगे बढ़ाया। अध्यक्ष ए.एन. शमसीर ने मनमोहन सिंह को केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ0 मनमोहन सिंह ने भारत में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की। श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।