मार्च 20, 2024 1:30 अपराह्न

printer

केरलः इडुक्की में हुई सड़क दुर्घटना में एक वर्ष के बच्चे सहित चार की मौत

केरल के इडुक्की जिले में कल शाम सड़क दुर्घटना में एक वर्ष के बच्चे सहित चार लोग मारे गए। ये दुर्घटना उस समय हुई, जब चालक नियंत्रण खो बैठा और टैम्‍पो-ट्रैवलर मनकुलम के निकट दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में घायल तेरह लोगों को क्षेत्र के विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में ज्‍यादातर एक कम्‍पनी के डीलर और उनके परिजन हैं। तमिलनाडु के ये लोग मुन्‍नार जा रहे थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला