केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश में जनसंख्या अनुपात के अनुसार 811 लोगों पर एक डॉक्टर कार्यरत है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और राज्य चिकित्सा परिषदों में 13 लाख 86 हजार से अधिक एलोपैथिक डॉक्टर और 6 लाख 14 हजार आयुष डॉक्टर पंजीकृत हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तीन सौ 87 से बढ़कर सात सौ 80 हो गई है। 2014 से अब तक एम.बी.बी.एस. की सीटों में एक सौ 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में कुल सीटें 51 हजार 348 से बढ़कर करीब 1 लाख 18 हजार हो गई हैं।
Site Admin | नवम्बर 29, 2024 4:51 अपराह्न
केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश में जनसंख्या अनुपात के अनुसार 811 लोगों पर एक डॉक्टर कार्यरत
