वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज प्लास्टिक उद्योग से जुड़े लोगों से सतत विकास के लक्ष्यों और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग के अनुरूप, प्लास्टिक के सौ प्रतिशत पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया है।
आज मुंबई में प्लेक्सकॉन्सिल के निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए, केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि भारत प्लास्टिक निर्माण के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बन सकता है। उन्होंने उद्योग जगत से उन्नत तकनीकों, नवीन सामग्रियों और ज़िम्मेदार उत्पादन प्रथाओं में निवेश करने का आह्वान किया है। यह हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
केन्द्रीय मंत्री गोयल ने 2023-24 और 2024-25 के दौरान अपनी उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित निर्यातकों को 148 निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।