जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि बैठक में उन्हें जनजातीय कल्याण के लिए मंत्रालय की पहलों के बारे में जानकारी दी गई।
केन्द्रीय मंत्री राधाकृष्णन ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कल्याणकारी योजनाओं के लाभ जनजातीय लोगों के सभी वर्गों तक पहुचें। उपराष्ट्रपति ने दोहराया कि विकसित भारत का दृष्टिकोण तभी साकार हो सकता है जब जनजातीय समुदाय का कल्याण सुनिश्चित हो।
केन्द्रीय मंत्री राधाकृष्णन ने जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पिछले ग्यारह वर्षों में मंत्रालय के बजट आवंटन में तीन गुना वृद्धि की सराहना की।
केन्द्रीय मंत्री ओराम ने उपराष्ट्रपति को देशभर में एकलव्य स्कूलों के आधुनिकीकरण और विस्तार की योजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम-जनमान और आदि कर्मयोगी अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।