मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 11, 2024 1:36 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंत्रालय की 100 दिन की उपलब्धियों के रूप में छह पोर्टलों का उद्घाटन किया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में मंत्रालय की 100 दिन की उपलब्धियों के रूप में छः पहलों का उद्घाटन किया। उन्‍होंने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन 2.0 अधीनस्थ विधान प्रबंधन प्रणाली, परामर्शदात्री समिति प्रबंधन प्रणाली, राष्ट्रीय युवा संसद योजना 2.0 और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पहल का शुभारंभ किया।   इन पहलों का उद्देश्य कागज रहित विधायी वातावरण प्राप्त करना, वास्तविक समय पर शासन को बढ़ावा देना और बेहतर निर्णय लेने की ओर ले जाना है।

 

श्री रिजिजू ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता की एक नई योजना भी शुरू की। इससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होंगी और प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर आदिवासी छात्र-छात्राओं को संसद और संसदीय संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जा सकेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला