मार्च 16, 2024 10:46 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के उज्जैन के लिए एक सौ 88 करोड़ 95 लाख रुपये की स्‍वीकृति दी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के उज्जैन के लिए एक सौ 88 करोड़ 95 लाख रुपये की स्‍वीकृति दी है।

इस धनराशि का उपयोग उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच मौजूदा रोपवे के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए किया जाएगा।