केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘शून्यता’ नामक चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में चित्रों का संग्रह है जो असार और शून्यता के विचारों पर केंद्रित है।
प्रदर्शनी के लिए शून्यता नाम बौद्ध दर्शन को दर्शाने के लिये लिया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रत्येक कैनवास पर देवी-देवताओं, नश्वर और अमर की अनुमानित छवियाँ प्रदर्शित की गई हैं। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत करते हुए, चित्रकार अभय के ने बताया कि उन्होंने साठ चित्रों की एक श्रृंखला को कैनवास पर उकेरा है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें वास्तविकता की प्रकृति को व्यक्त करती हैं जो शून्यता है।