नवम्बर 14, 2025 8:06 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में किया खान मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन

कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में खान मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया। श्री रेड्डी ने कहा कि यह मंडप खनन क्षेत्र के उत्तरदायी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह राष्ट्रीय विकास के लिए भारत के खनिज संसाधनों का कुशल उपयोग को भी सुनिश्चित करता है।

 

श्री रेड्डी ने युवाओं, छात्रों और ऊर्जा पेशेवरों से पावर पैवेलियन देखने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि इसमें महत्वपूर्ण खनिजों, भूवैज्ञानिक अन्वेषण और स्थिरता-संचालित नवाचारों की व्याख्या के लिए इंटरैक्टिव क्विज़, शिक्षण मॉड्यूल और गतिशील प्रदर्शनी शामिल हैं।

 

कोयला मंत्रालय ने कहा कि यह मंडप राष्ट्रीय एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण सहित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की सक्रिय भागीदारी के साथ भारत के खनिज और खनन पारिस्थितिकी तंत्र की संयुक्त क्षमता दिखाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला