मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 17, 2024 9:13 अपराह्न | iimc | imc

printer

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में 234 नए शहरों में 730 नए निजी रेडियो चैनलों को मंजूरी दी है- सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा है कि लोगों तक सही जानकारी और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना प्रसारकों की बड़ी जिम्मेदारी है। नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में डॉ. मुरुगन ने प्रसारण की परिवर्तनकारी शक्ति और भविष्य के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में 234 नए शहरों में 730 नए निजी रेडियो चैनलों को मंजूरी दी है। उन्‍होंने आर्थिक विकास में प्रसारण क्षेत्र की भूमिका को मजबूत करने और सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली मीडिया सामग्री तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी प्रगति का उपयोग करने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इस अवसर पर सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने प्रसारण क्षेत्र में नियामक नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरती प्रौद्योगिकियों से आगे रहने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने प्रसार भारती की डायरेक्ट-टू-मोबाइल (डी2एम) प्रसारण पहल का भी उल्लेख किया। यह इंटरनेट के बिना भी मोबाइल पर लाइव टीवी का प्रसारण करेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला