मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 7, 2024 10:41 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर मध्य प्रदेश के तीन पर्यटन ग्रामों को सम्मानित किया

प्रदेश के केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर मध्य प्रदेश के तीन पर्यटन ग्रामों को सम्मानित किया है। अशोकनगर जिले का पर्यटन क्षेत्र चंदेरी के ’ प्राणपुर ’ ग्राम को अपनी उत्कृष्ट शिल्प कला को लेकर इसमें स्थान मिला है।

   

अशोक नगर जिले की पर्यटन नगरी चंदेरी एक बार फिर सम्मानित हुई है। चंदेरी से 4 की.मी की दूरी पर बसा प्राणपुर ग्राम, को यह सम्मान अपनी उत्कृष्ट शिल्प कला को लेकर दिया गया है। दरअसल चंदेरी को शिल्प नगरी कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगा।

 

बुनकर हेमराज ने आकाशवाणी को बताया कि दरसल देश के ग्रामीण अंचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी। इस प्रतियोगिता का मकसद देश के उन ग्रामों की पहचान करना था जो समुदाय आधारित मूल्य के जरिए, देश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को सहेज रहे हैं। सुभाष कुमार द्विवेदी, कलेक्टर, अशोकनगर ने बताया कि प्राणपुर के बुनकरो की उत्कृष्ट शिल्प कला, लूम पर बुनाई की परंपरागत शैली से  चंदेरी को विश्व स्तरीय पर्यटन  में शामिल होने का एक तमगा और लग गया है।