मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 30, 2025 7:24 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गंगा पुनरुद्धार पर 16वीं बैठक की अध्यक्षता की

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि गंगा का संरक्षण, पर्यावरणीय प्रयास के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और लाखों लोगों की जीवन रेखा से जुड़ा है। श्री पाटिल ने नई दिल्ली में कल गंगा संरक्षण कार्यबल की 16वीं बैठक की अध्यक्षता की।

श्री पाटिल ने कहा कि पिछले वर्ष कार्यबल के उठाए गए लगभग 80 प्रतिशत मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि ये कार्य गंगा संरक्षण के लिए एक मज़बूत आधार तैयार कर रहे हैं। इससे विविध क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों से गंगा और उसकी सहायक नदियों के लिए एक समग्र ढाँचा तैयार हो रहा है।

श्री पाटिल ने सभी गंगा बेसिन राज्यों से केंद्रीय जल आयोग के तकनीकी दिशानिर्देशों को लागू करने का आग्रह किया। बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों के प्रमुख हितधारकों के साथ राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन  और भाग लेने वाले राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।